जम्मू-कश्मीर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना



श्रीनगर, 30 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

किसानों को 2 जून तक सभी कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी गई है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11.8, पहलगाम में 8.8 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में न्यूनतम तापमान 8.9 और लेह में 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 20.6, कटरा में 16.8, बटोटे में 11, बनिहाल में 11.3 और भद्रवाह में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी



Source link

Related Articles

Latest News