नमक और सरसों तेल से चमकाएं अपने पीले दांत, जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे


Image Source : FREEPIK
sarson ka tel aur namak

सेंधा नमक और सरसों का तेल, दोनों ही दांतों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। ये असल में बहुत पुराना नानी का नुस्खा है जो कि सालों से इस्तेमाल होता आ रहा है। दरअसल, ये दोनों एंटीबैक्टीरियल हैं और दांतों में कीड़ा लगने से रोक सकते हैं। इसके अलावा ये मुंह की कई समस्याओं को भी दूर कर सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।  पहले, जानते हैं इन दोनों का कैसे करें इस्तेमाल।

नमक और सरसों तेल से कैसे चमकाएं पीले दांत

ये काम बहुत आसान है। पहले एक कटोरी में नमक लें। आप इसके लिए सफेद या फिर सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे सरसों तेल मिलाएं और ब्रश में लगा लगाकर इससे अपने दांतों की सफाई करें। इस दौरान, आप अपने मुंह में भी चारों तरफ ब्रश से सफाई करके कुल्ला कर सकते हैं। ये आपके मुंह को पूरी तरह से साफ करने में मदद करेगा।

yellow teeth

Image Source : FREEPIK

yellow teeth

लंच में खाएं कर्ड राइस (Curd Rice), जानें इसकी रेसिपी और गर्मियों में इसे खाने के फायदे

दांतों के लिए सेंधा नमक और सरसों तेल के फायदे

दांतों के लिए सेंधा नमक और सरसों तेल के कई फायदे हैं। पहले तो ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि दांतों की सफाई करने के साथ मुंह के बैक्टीरिया और जर्म्स को भी कम करता है। इसके अलावा ये ओरल फ्लक्स की तरह भी काम कर सकता है और आपके मुंह की सफाई में मदद कर सकता है। साथ ही दांतों में दर्द के दौरान भी आप इस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गंजे होने का इंतजार न करें! सिर पर बालों की खेती बनाए रखने के लिए शुरू करें इस लड्डू का सेवन

तो, अगर आपको अपने दांतों को मोती जैसा सफेद बनाना है या फिर मुंह से बदबू भगाना है तो हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ये काम जरूर करें। ये आपके दांतों पर जमा गंदगी को साफ करते हुए पीलेपन को दूर करेगा और दांतों की सफाई में मददगार होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News