राघव चड्ढा ने अपनी होने वाली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा के लिए शेयर किया खास नोट


Raghav Chadha Special Note: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सगाई के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं. परिणीति और राघव सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं. हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने सगाई की तस्वीरें शेयर करके बताया था कि उन्होंने कैसे राघव को अपना जीवनसाथी चुना था. अब राघव ने अपनी होने वाली दुल्हनिया परिणीति के लिए एक स्पेशल नोट शेयर किया है. राघव ने बताया है कि परिणीति के उनकी जिंदगी में आने से हंसी आ गई है.

राघव ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें ये क्यूट कपल सगाई को एंजॉय करता नजर आ रहा है. एक-दूसरे में खोए परिणीति-राघव बहुत ही प्यारे लग रहे हैं. राघव ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- और एक बेहतरीन दिन, एक खूबसूरत लड़की ने मेरी जिंदगी में एंट्री की, अपनी मुस्कान, हंसी से इसे चमकदार कर दिया, प्यार और साथ का वादा किया. कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारी सगाई एक खुशी का मौका था, जिसमें खुशी के आंसू, हंसी, खुशी और मस्ती के साथ डांस हमारे करीबियों को करीब ले आया. पंजाबी तरीके से.


सासू मां ने किया कमेंट
राघव ने जैसे ही परिणीति के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया एक्ट्रेस ने तुरंत उस पर रिएक्ट किया. परिणीति ने राघव के पोस्ट को लाइक किया. वहीं राघव की सासू मां ने हार्ट इमोजी पोस्ट की. फैंस भी कमेंट करके राघव की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो जोड़ी बढ़िया है.

एक मीटिंग में राघव से शादी का फैसला किया
परिणीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि कैसे उन्होंने एक ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद ही फैसला कर लिया था कि वह राघव से शादी करेंगी. इसी के साथ मुझे लाइफ में सुकून मिलेगा.

बता दें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी. सगाई से पहले दोनों को कई बार डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था. 

ये भी पढ़ें: Vaibhavi Upadhyay Death: ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन, कार एक्सीडेंट में हुई मौत





Source link

Related Articles

Latest News