Sunday, February 22, 2026

एस. जयशंकर ने आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर में किया पूजा-पाठ


नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं। विदेश मंत्री रविवार को आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर गए व मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ किया।

उनका कहा है कि मैं बीएपीएस हिंदू मंदिर आकर धन्य हो गया। यह मंदिर भारत-यूएई दोस्ती का एक जीवंत प्रतीक है। यह दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देता है। यह दोनों देशों के बीच एक सच्चा सांस्कृतिक ब्रिज है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और ग्लोबल विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अधिकारियों ने यात्रा के बारे में नाम न छापने के शर्त पर बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ इजराइल और हमास संघर्ष पर चर्चा हो सकती है।

ज्ञात हो कि भारत-यूएई के बीच संबंधों में बीते कुछ सालों मजबूती आई है। दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 100 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी


Related Articles

Latest News