Sunday, February 22, 2026

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी से 2-4 से हारी


लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग 2023/24 में कड़े संघर्ष में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

सुनेलिता टोप्पो (9’) और दीपिका (15’) ने भारत के लिए गोल किये जबकि विक्टोरिया हस (23′, 32′), स्टाइन कुर्ज़ (51′) और जूल ब्लूएल (55′) ने जर्मनी के लिए गोल दागे।

जर्मनी ने पहले क्वार्टर में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

भारतीय गोलकीपर बीचु देवी खरीबाम ने दूसरे क्वार्टर में कुछ अच्छे बचाव किये और भारत ने आधे समय तक 2-1 की बढ़त बनाये रखी।

जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में गोल से स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। जर्मनी ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागकर मैच 4-2 से अपने पक्ष में कर लिया।

भारतीय टीम प्रो लीग के अपने आखिरी मैच में ग्रेट ब्रिटेन से नौ जून को भिड़ेगी।

–आईएएनएस

आरआर/


Related Articles

Latest News