Monday, February 23, 2026

पीएम मोदी भारत के गौरव, उनके लिए 'भारत रक्षक' की उपाधि सही : लखविंदर सिंह नामधारी (आईएएनएस साक्षात्कार)


नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। हाल ही में नामधारी सिखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भारत रक्षक’ की उपाधि दी। यह फैसला नामधारी संगत के मुखी ठाकुर दलीप सिंह ने पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर किया है।

इसी को लेकर दलीप सिंह के सेवक और नामधारी सिखों के प्रवक्ता लखविंदर सिंह नामधारी ने आईएएनएस से बातचीत की, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को भारत रक्षक की उपाधि दिए जाने की वजह बताई।

लखविंदर सिंह नामधारी ने कहा, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अत्यंत ही अच्छे कार्य किए हैं। भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए जितने कार्य उन्होंने किए हैं, उनकी गणना कठिन है। लेकिन, इसमें भारतीय संस्कृति की पुर्नस्थापना में ‘इंडिया’ को सरकारी कागजों में ‘भारत’ लिखना शुरू कर दिया गया है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर बनवाया है। वह भी हिंदू-मुसलमानों के झगड़े के बिना बनवाया है। यह मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते हुए भी सफाई कर्मचारियों के चरण अपने हाथों से धोते हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के यज्ञ में चरण धोने की सेवा अपने हाथों से की। भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायी होते हुए इस परंपरा को पीएम मोदी पुर्नस्थापित कर रहे हैं। इसी प्रकार से पीएम मोदी जब मंदिर में जाते हैं, तो वह भगवान को दंडवत प्रणाम करते हैं। उन्हें इस बात की कोई शर्म महसूस नहीं होती है। भगवान को दंडवत प्रणाम करना भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।”

लखविंदर सिंह नामधारी ने आगे कहा, ”पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत का बहुत विकास हुआ है। पहले भी विकास होता था। लेकिन, उनके समय में एक विशेष प्रकार का विकास हुआ है। जैसे पूरे देश में सड़क निर्माण तेजी से हो रहा है, भारत की अर्थव्यवस्था भी अत्यंत तरक्की कर चुकी है। देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। भारत का व्यापार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में योग और आयुर्वेद को जिस प्रकार से प्रोत्साहन दिया गया है, उसके कारण विदेशों में भी आयुर्वेद का प्रचार प्रारंभ हो गया है। स्विट्जरलैंड में आर्युवेद को इतनी मान्यता मिली है, वहीं की इंश्योरेंस कंपनियां आयुर्वेद की औषधि के प्रयोग करने पर इंश्योरेंस करने वालों को पैसे देती है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

बता दें कि नामधारी संप्रदाय के ठाकुर दलीप सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को ‘भारत रक्षक’ की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की थी।

उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के शासन काल में, भारतीय संस्कृति की वास्तव में रक्षा हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शिक्षित हो कर तथा कई वर्ष तक संघ के कार्यकर्ता बन कर, पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति की रक्षा करने तथा उसे प्रफुल्लित करने के गुण धारण किए हैं। भारतीय संस्कृति का जो ह्रास हो रहा था। पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार बनने पर, वह रुक गया है और भारतीय संस्कृति प्रफुल्लित होनी आरंभ हो गई है। इस कारण, सतगुरू राम सिंह जी की कृपा द्वारा, हम नामधारी सिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भारत रक्षक’ की उपाधि से सम्मानित करने में गर्व महसूस करते हैं। जिस प्रकार नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार भारतीय संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं, वैसी रक्षा स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले कभी भी नहीं हुई है।”

–आईएएनएस

एसके/


Related Articles

Latest News