Monday, February 23, 2026

'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' के कलाकार मुंबई में विशेष स्क्रीनिंग में हुए शामिल


मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। लाइव-एक्शन फिल्म ‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान’ के कलाकार गुरुवार शाम मुंबई में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में मकरंद देशपांडे, यज्ञ भसीन (छोटा भीम), कबीर शेख (कालिया), अद्विक जायसवाल (राजू), दैविक डावर (ढोलू), दिव्यम डावर (भोलू), आश्रिया मिश्रा (छुटकी) के साथ-साथ निर्देशक राजीव चिलका, एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर मेघा चिलका और कंपोजर राघव सच्चर देखे गए।

स्क्रीनिंग में मनीष पॉल, सौम्या टंडन और प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक जैसे मेहमान भी शामिल हुए।

‘छोटा भीम’ के ओरिजिनल क्रिएटर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में कुछ एक्शन से भरपूर दृष्य हैं। इडस्ट्री की हस्तियों ने गुरुवार शाम को विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होकर फिल्म के प्रति अपना प्यार और समर्थन दिखाया।

यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ राजीव चिलका द्वारा निर्देशित है।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी


Related Articles

Latest News