Tuesday, February 24, 2026

'काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून' में अनुज सुलेरे की वापसी


मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। शो ‘काव्या- एक जज्बा, एक जुनून’ में नजर आने वाले एक्टर अनुज सुलेरे ने सेट पर वापसी के बारे में खुलासा किया।

अनुज ने काव्या (सुम्बुल तौकीर) के पूर्व मंगेतर शुभम की भूमिका निभाई है, जो जूनियर असिस्टेंट के रूप में उनके जीवन में लौट आया है।

शो में वापसी के बारे में बात करते हुए, अनुज ने कहा, “मैं हाल ही में ब्रेक के बाद सेट पर लौटा, और मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं, खासकर सुम्बुल के साथ अपने पहले सीन के दौरान। उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया और मुझे पूरी टीम से बहुत प्यार मिला।”

उन्होंने आगे कहा, “शूटिंग शुरू करने से पहले, मैं कॉस्ट्यूम टेस्ट के लिए गया और कुछ दिन पहले सभी से मिलने के लिए सेट पर भी गया।”

शो में शुभम की यात्रा में एक अप्रत्याशित मोड़ आया, जब वह आईएएस परीक्षा पास नहीं कर सका, जबकि काव्या परीक्षा में सफल रही। उसके आत्मविश्वास और अहंकार पर लगा यह आघात उसे तनावपूर्ण रिश्तों और आंतरिक उथल-पुथल के रास्ते पर ले गया।

हालांकि, अब उसने परीक्षा का फाइनल अटेम्प्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और एकेडमी ट्रेनिंग पूरी हो गई है। वह काव्या की देखरेख में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं।

‘काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून’ सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी


Related Articles

Latest News