Tuesday, February 24, 2026

'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए अपने होमटाउन ग्वालियर रवाना हुए कार्तिक आर्यन


मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। एक्टर कार्तिक आर्यन को शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर अपने होमटाउन ग्वालियर के लिए रवाना होते देखा गया।

एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए अपने होमटाउन जा रहे हैं।

कार्तिक के साथ निर्देशक कबीर खान भी नजर आए, जिन्होंने ‘चंदू चैंपियन’ का निर्देशन किया है।

कबीर ने अपने इंस्टा स्टोरीज सेक्शन में कार्तिक के साथ एक तस्वीर शेयर की।

‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में की गई थी।

इस फिल्म में कार्तिक ने पहली बार कबीर के साथ काम किया है, जो ’83’, ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए जाने जाते हैं।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी


Related Articles

Latest News