Wednesday, February 18, 2026

देश में फिर झुलसाएगी गर्मी! हीट वेव ने दी दस्तक, पारा 42 डिग्री पार, जानें कब होगी बारिश


Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश की वजह से मौसम सुहावना था. बारिश के चलते ज्यादातर इलाकों का पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के कम ही दर्ज किया जा रहा था, लेकिन शुरूआती दिनों में मिली राहत के बाद अब एक बार ​फिर से भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनो में देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार देश के ज्यादातर राज्यों में इस पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा. साथ ही 13 मई को बारिश  होने के आसार है, लेकिन इससे तापमान में कोई गिरावट नहीं दर्ज होगी. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार 10 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेलिस्यस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही मौसम साफ रहेगा.

राजस्थान में भी आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा 10 मई को राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री दर्ज हो सकता है. 



Source link

Related Articles

Latest News