Wednesday, February 11, 2026

एक्‍ट्रेस सारा अली खान जिम में बहा रही हैं पसीना


मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस सारा अली खान ने सोमवार को जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की।

सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें ग्रे स्पोर्ट्स टॉप और गुलाबी शॉर्ट्स में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है।

उन्‍होंने कैप्शन में लिखा, “मंडे” साथ में एक बाइसेप्स इमोजी शेयर किया।

सारा ने पिछली बार फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में उषा मेहता का किरदार निभाया था। उन्हें ‘मर्डर मुबारक’ में भी देखा गया था।

उनकी अगली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘ईगल’ हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम


Related Articles

Latest News