Tuesday, February 10, 2026

दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी


नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भाजपा ने दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, स्मृति ईरानी एवं अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा एवं दीया कुमारी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने पूर्व सांसदों हर्ष वर्धन, मीनाक्षी लेखी, विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और गौतम गंभीर के साथ ही हाल ही में कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा में शामिल होने वाले अरविंदर सिंह लवली को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, तरुण चुग एवं दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ओम प्रकाश धनखड़, अलका गुर्जर, मुख्तार अब्बास नकवी, मनोज तिवारी, के. अन्नामलाई, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को मतदान होगा।

–आईएएनएस

एसटीपी/एबीएम


Related Articles

Latest News