Tuesday, February 10, 2026

सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया


लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में अखिलेश यादव ने पीडीए फार्मूले का ध्यान रखा है। श्याम लाल पाल पहले प्रदेश कार्यकारिणी में थे। पिछले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि श्याम लाल पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनीति के जानकारों की मानें तो श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अखिलेश यादव ने ओबीसी वोटर्स को साधने का प्रयास किया है।

— आईएएनएस

विकेटी/ पीएसके


Related Articles

Latest News