Election 2024: टीमें सुबह छह बजे से लेकर रात को दस बजे तक नजर रखेंगी कि किस प्रत्याशी की ओर से खाने-पीने फ्लैक्स रैली वाहन और पोस्टर-बैनर पर कितना खर्च किया है। चुनाव प्रचार के लिए रैली या रोड शो निकालने के लिए निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से उसकी अनुमति लेनी होगी।यह अनुमति कुछ चिह्नित रास्तों पर ही दी जाएगी। दिल्ली की सभी सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।
