Bengal News : बंगाल में 25753 कर्मियों की नौकरी रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। बंगाल के स्कूल भर्ती घोटाले मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर इन याचिकाओं में बंगाल सरकार की याचिका भी शामिल है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने एसएससी द्वारा नौवीं दसवीं 11वीं व 12वीं के शिक्षकों समेत ग्रुप सी और ग्रुप डी की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था।
