Bihar Politics : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने समस्तीपुर और लखीसराय में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भीतरघात करने वाले लोगों को साफ तौर पर चेतावनी दे डाली। हमलोगों के उम्मीदवार के साथ कोई बाएं-दाएं गड़बड़ी कर रहा है। चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे।
