कानपुर में रोड शो से पहले पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था


कानपुर, 4 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कानपुर में रोड शो के लिए पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से वह सीधे गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर मत्था टेक कर रोड शो की शुरुआत की।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।

पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम महिलाएं भी उनका स्वागत करने पहुंचीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीटी रोड गुमटी के कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर सबसे पहले वह गुरुद्वारा में मत्था टेका और बाहर खड़े लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी के बाहर से लोगों का अभिवादन किया।

चकेरी एयरफोर्स एयरपोर्ट से हरजेंद्र नगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रामादेवी की ओर रवाना हुआ। सभी विधायक, भाजपा नेता साथ में मौजूद रहे।

पीएम मोदी के रोड शो के लिए सड़कों को सजाया गया है। चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। पूरी रोड को खाली करा दिया गया है।

–आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी


Related Articles

Latest News