Thursday, February 12, 2026

यूपी के बिजनौर में वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार


बिजनौर, 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की नजीबाबाद थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान मनीष कुमार और इकरामुद्दीन उर्फ इकराम के रूप में हुई है। दोनों वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदल देते थे और बेच देते थे। इनके कब्जे से चार बाइक बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बिजनौर के किरतपुर से चोरी की गई बाइक बेचने जा रहे थे, इसी दौरान उनकी गिरफ्तारी हो गई।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एकेएस


Related Articles

Latest News