लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में पहला वोट पड़ने से पहले कांग्रेस नेताओं का असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। ताजा मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को बताया है। इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
