Monday, February 23, 2026

'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के कलाकार ताहा शाह बदुशा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर


मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रिलीज को लेकर भूमिका निभाने वाले एक्‍टर ताहा शाह बदुशा आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में माहिम दरगाह पहुंचे।

आठ भाग की सीरीज में नवाब की भूमिका निभाने वाले ताहा ने काले रंग का कुर्ता और पायजामा पहना था। वह गुलाब की पंखुड़ियों से भरी टोकरी और चादर के साथ दरगाह के अंदर नजर आए।

‘लव का द एंड’, ‘गिप्पी’, ‘बार बार देखो’ और ‘रांची डायरीज’ जैसी परियोजनाओं में काम कर चुके एक्टर को प्रार्थना करते देखा गया।

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की बात करें तो यह प्यार, धोखा, आजादी और रिश्तों की गाथा कहती है। यह ब्रिटिश राज के दौरान लाहौर में “तवायफों” और “नवाबों” के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल भी हैं।

सीरीज ‘हीरामंडी’ आज (1 मई) से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News