Tuesday, February 17, 2026

9वीं कक्षा के छात्र ने बनाया ऐसा जूता, जिससे पैदा होती है बिजली, जानिए कैसे करता है काम


Invention by School Student: जिनमें हुनर होता है, उनके लिए उम्र महज एक आंकड़ा होता है. कई बार हमने देखा है कि छोटी उम्र में ही बच्चे अपने टैलेंट से, बड़े से बड़ा काम कर दिखाते हैं. ऐसा ही टैलेंटेड लड़का है सौविक सेठ. जिसने 9वीं कक्षा में ही ऐसे जूते का आविष्कार किया है, जो बिजली पैदा कर सकता है. बता दें कि सौविक, पश्चिम बंगाल के चंदननगर शहर का रहने वाला है.

सौविक के अनुसार उसने जो जूता बनाया है, वह चलने पर बिजली पैदा कर सकता है. जिससे 2000 एमएएच की बैटरी आसानी से चार्ज हो जाएगी. सौविक का कहना है कि 1 किलोमीटर चलने से ही यह बैटरी चार्ज हो जाएगी. अभी उसने सारे गैजेट बाहर लगा रखे हैं, लेकिन वह कुछ समय में ही उसे जूते सोल के अंदर इंस्टाल कर देगा. उसका मानना है कि उसके इस आविष्कार से सफर करने वालों को और पहाड़ की चढ़ाई करने वालों को काफ़ी मदद मिलेगी.

जीपीएस और कैमरा भी लगा है
सौविक ने जूते में जीपीएस सिस्टम भी लगाया है, जिससे बच्चों की ट्रैकिंग करने में काफ़ी मदद मिलेगी. साथ ही इसमें एक स्पाई कैमरा भी लगा है, जिसे देखकर कोई बता नहीं पाएगा कि जूते में कैमरा है. सौविक के अनुसार चलने से पैदा होने वाली काइनेटिक एनर्जी को जूता बिजली में बदल देता है.

जूट मिल में काम करते हैं पिता
सौविक के पिता का नाम स्वरूप सेठ है, जोकि एक जूट मिल में काम करते हैं. वही उसकी माता का नाम सोमा सेठ है. सौमिक चंदननगर के कनाइलाल विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ता है. उसने साइंस फेयर में कई अवार्ड भी जीते हैं.

ये भी पढ़ें-
कौन हैं लेडी IPS, जिनका वीडियो हुआ वायरल, कभी यूपीएससी की तैयारी छोड़ने का बना लिया था मन
सामंथा प्रभु के 10वीं के मार्क्स कर देंगे आपको हैरान, रिपोर्ट कार्ड में टीचर ने लिखा….

Tags: Education, New Invention



Source link

Related Articles

Latest News