Thursday, February 12, 2026

आरती सिंह ने दीपक के साथ अपनी शादी के पारिवारिक पल किए शेयर


मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में व्यवसायी दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री आरती सिंह ने अपने फैंस के लिए अपनी शादी की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। तस्‍वीर में उनके परिवार के लोगों को देखा जा सकता है।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भतीजी आरती ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उन्हें लाल लहंगा पहने देखा जा सकता है।

तस्वीरों में उनकी मां गीता सिंह, भाई और एक्‍टर कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्‍नी कश्मीरा शाह और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है : “मेरे सबसे खास लोगों के साथ खास दिन… माई पिलर्स।”

आरती ने 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में दीपक से शादी की। ‘बिग बॉस 13’ में चौथी रनरअप रहीं आरती इन दिनों शो ‘श्रावणी’ में नजर आ रही हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके


Related Articles

Latest News