Karnataka: केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य में सूखा प्रबंधन के लिए कर्नाटक सरकार को करीब 3400 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ कर्नाटक सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें सूखा प्रबंधन के लिए राज्य को एनडीआरएफ से वित्तीय सहायता जारी करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई थी।
