Kenya Flood News मध्य केन्या के माई माहिउ क्षेत्र में भारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 20 से बढ़कर 42 हो गया है। इससे पहले सिटीजन टेलीविजन ने सोमवार को रिपोर्ट दी थी। अफ्रीका के इस देश में बाढ़ ने भीषण तबाही मचा रखी है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ की वजह से काफी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।