Tuesday, February 10, 2026

करीना कपूर ने डायरेक्‍टर हंसल मेहता को किया बर्थडे विश, शेयर की मोनोक्रोम तस्वीर


मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोमवार को डायरेक्‍टर हंसल मेहता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साझा किया कि वह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और फिल्म निर्माता बात करते दिख रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो हंसल मेहता सर। फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के रिलिजिंग का इंतजार नहीं कर सकती।”

‘द बकिंघम मर्डर्स’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस ब्रिटिश-भारतीय जासूस जस भामरा का किरदार निभा रही हैं। ब्रिटेन के बकिंघमशायर में एक 10 साल के बच्चे की हत्या हो जाती है, जिसकी जांच का जिम्मा उन्हें दिया जाता है।

फिल्म का प्रीमियर अक्टूबर 2023 में 67वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुआ।

फिल्म के बारे में जानकारी है कि यह अगस्त में रिलीज हो सकती है।

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी


Related Articles

Latest News