दिल्ली : ED के चारों गवाहों का संबंध BJP से’, SC में केजरीवाल ने दिया जवाब
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में आज अपना जवाब दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि ईडी के चारों गवाहों का संबंध बीजेपी है। उन्होंने कहा कि हवाला एजेंट के पास से गुजराती में लिखी डायरी मिली है जिसे भाजपा ने अपने हिसाब से सबूत बनाकर पेश किया। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 27 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।