बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अपने फरमानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब गर्मी के मौसम में पाठक के दिए टास्क को पूरा करने में विभाग के अधिकारी हांफते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूलों से गायब मिल रहे शिक्षकों का वेतन काटे जाने जैसी कड़ी कार्रवाई भी बदसतूर जारी है।
