Phone Tapping Case राजस्थान में फोन टैपिंग का मुद्दा अब गरमा रहा है। राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुए टेलीफोन टेप प्रकरण की जांच करवाने की तैयारी कर रही है। ये जानकारी मांगी गई है कि गहलोत सरकार में किस के निर्देश पर टेलीफोन टेप हुए थे। हालांकि अशोक गहलोत ने आरोपों को खारिज किया है।
