MP phase 2 voting Live: मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। सात बार से सांसद वीरेंद्र कुमार की टीकमगढ़ और चार बार के सांसद गणेश सिंह की सतना सीट पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
