Ayodhya News: राम मंदिर के प्रथम तल का शेष कार्य पूर्ण होने के बाद अब द्वितीय तल का निर्माण शुरू हो गया। पहले चरण में स्तंभ खड़े किए जाएंगे। ये स्तंभ सात भाग में होंगे जो प्रथम तल के गूढ़ मंडप के ऊपरी हिस्से पर आकार लेंगे। मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी। कुल 392 स्तंभ बनने हैं। भूतल पर 166 प्रथम तल पर 142 स्तंभ बनाए गए हैं।
