शीला दीक्षित सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार चौहान भी उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट के दावेदार थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। यहां से पूर्व सांसद उदित राज को टिकट दिया गया है। इससे वह आक्रोशित थे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस्तीफे की वजह बताई है।
