2024 में अब मुलायम परिवार में विरासत संभालने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश एक बार फिर मैदान में हैं। सपाई अखिलेश के कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर उतरने की पहले से ही मांग कर रहे थे जबकि जनता जातियों में बंटी है। अलग-अलग क्षेत्रवार सबकी अपनी बातें हैं। अब प्रत्याशी के तौर पर अखिलेश मैदान में हैं तो कन्नौज का सियासी रण दिलचस्प हो चुका है।