Thursday, February 12, 2026

करिश्मा और माधुरी के बीच होगा डांस मुकाबला, 'डांस ऑफ एनवी' पर थिरकेंगी दोनों एक्ट्रेस


मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने और करिश्मा कपूर रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के स्टेज पर 1997 की आइकोनिक फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के म्यूजिकल ‘डांस ऑफ एनवी’ पर थिरकती नजर आएंगी।

करिश्मा ‘डांस दीवाने’ शो के अपकमिंग एपिसोड में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी। वह सुनील शेट्टी के साथ कुछ मस्ती करेंगी, बता दें कि दोनों ने ‘रक्षक’ में साथ में काम किया था, वहीं ‘दिल तो पागल है’ की को-स्टार माधुरी दीक्षित नेने संग डांस करती दिखेंगी।

चैनल ने इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस फिल्म के फेस-ऑफ डांस को फिर से करती दिखेंगी। इसे ‘डांस ऑफ एनवी’ कहा जाता है। शो में स्टेज पर दोनों ने अपने डांस से धमाल मचा दिया।

सुनील ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया और दोनों की तारीफ करते हुए कहा, ”तब भी आप लोगों के लिए दिल पागल था और आज भी दिल पागल है। हमारे इंडस्ट्री और देश की शानदार डांसिंग स्टार्स।”

यह म्यूजिकल यश चोपड़ा की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ से है। फिल्म में दोनों एक्ट्रेस को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया था।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News