Friday, February 13, 2026

'शैतानी रस्में' में मेरा किरदार 'वंडर वुमन' के साथ काली मां की उग्रता का मिश्रण : नकियाह हाजी


मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘शैतानी रस्में’ में निक्की की भूमिका निभाने वाली नकियाह हाजी अपने नए किरदार माया के लिए नया लुक जारी करेंगी। इस लुक को एक्ट्रेस ने गैल गैडोट की ‘वंडर वुमन’ के साथ काली मां की उग्रता का मिश्रण करार दिया।

एक्ट्रेस ने कहा, “शो में मेरे नए किरदार माया के लिए खास लुक है। उनका लुक मॉडर्न और ट्रेडिशनल का मिक्सअप है, जिसमें गैल गैडोट की वंडर वुमन के स्वभाव के साथ काली मां की उग्रता का संयोजन है।”

नकियाह ने कहा, “यह ताकत, रोष और भावना से भरा हुआ है। इस ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरने में मुझे लगभग तीन घंटे लगे, जिसमें बॉडी पेंट लगाना और भारी सामान शामिल था।”

“यह कोई आसान प्रक्रिया नहीं थी, लेकिन मेरे पास एक अद्भुत टीम थी, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बेहद प्रयास किए कि सब कुछ सही दिखे।”

नकियाह ने कहा: “मैं उस दिन बीमार थी, लेकिन मुझे शूटिंग के दौरान चेहरे पर तेज गुस्सा दिखाना पड़ा। अभिनेता के रूप में, हम हमेशा नई चुनौतियों का सामना करते हैं और हर स्थिति में अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हैं।”

“यह मेरे लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा, क्योंकि इसने मुझे बीमार होने के बावजूद अपना बेस्ट परफॉर्म करने और अपनी कला के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।”

अपकमिंग एपिसोड की ओर इशारा करते हुए, नकियाह ने खुलासा किया कि उनके किरदार निक्की में एक बड़ा बदलाव आया है और वह एक नए रूप में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “वह अब एक ऐसी भूमिका निभा रही है जहां वह अपने परिवार की रक्षा करने के लिए कुछ भी कर सकती है, ठीक उसी तरह जैसे एक शेरनी अपने शावक की रक्षा करती है।”

‘शैतानी रस्में’ स्टार भारत पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News