उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या एसएमएस के माध्यम से अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इस वर्ष दोनों कक्षाओं को मिलाकर 210354 छात्र छात्राओं परीक्षा में भाग लिया था।
