Tuesday, February 10, 2026

करण जौहर ने क्लिक की अनन्या पांडे की फोटो, तो इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कहा- 'लव यू'


मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने एक्ट्रेस अनन्या पांडे की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फोटोग्राफी स्किल के बारे में बताया।

मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर करण जौहर ने ‘खो गए हम कहां’ की एक्ट्रेस की एक तस्वीर शेयर की, जिसे उन्होंने खुद क्लिक किया।

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में करण ने लिखा, “फोटोग्राफी में मेरी कोशिश!”

अनन्या ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा: “करण जौहर लव यू,” इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट वाले इमोजी भी डाली।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, करण अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ के मेकर्स टीम में पार्टनर है, जिसमें एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं।

फिल्म के निर्देशक कोराताला शिवा और एनटीआर जूनियर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के लिए करण जौहर और अनिल थडानी की एए फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News