गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर पिछले दो-तीन दिनों से जारी हाई वोल्टेज ड्रामा थम गया है। वोटिंग से पहले ही इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं भाजपा की इस जीत पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए मैच मैच-फिक्सिंग के प्रयास करने का आरोप लगाया है
