Thursday, February 12, 2026

कन्नौज से अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव, तेज प्रताप को मैदान में उतारा


लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव अब कन्नौज से चुनावी मैदान में नहीं होंगे। इस सीट पर अब उनके पारिवारिक सदस्य और मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने सोमावार को कन्नौज से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव तो वहीं बलिया सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के खिलाफ सनातन पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते हैं। उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुई थी। उन्होंने 2014 में मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत हासिल की थी।

— आईएएनएस

विकेटी/एकेएस


Related Articles

Latest News