लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जनता जनार्दन की सेवा और उनके आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य हो सके, ऐसा पहली बार देखने को मिला है। काशी में पहले 50 लोग दर्शन नहीं कर पाते थे, अब 50 हजार भक्त दर्शन कर सकते हैं। इसी तरह के अन्य आस्था स्थलों के बारे में एक नया स्वरूप देखने को मिला है। जनता इन मुद्दों को हाथों हाथ ले रही है।उन्होंने कहा कि इस बार भी आम जनता मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से लगी हुई है।
