Kisan Andloan: शंभू रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर लगातार पांचवे दिन भी किसान अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। जिसके कारण करीब 112 ट्रेनें प्रभावित रहीं। आंदोलन का असर ये है कि शनिवार तक 3821 यात्रियों को टिकट के 20.12 लाख रुपये अभी तक वापिस किए जा चुके हैं। पर्यटन पर ऐसी मार पड़ी है कि टैक्सियों की बुकिंग भी रद्द हो रही है।
