जिम में अपने नए दोस्‍त 'प्यारे मोहन' के साथ नजर आए सोनू सूद


मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्‍टर सोनू सूद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ की तैयारी कर रहे हैं। एक्‍टर को शनिवार को वर्कआउट के लिए जिम में एक नया साथी मिला, जिसके बारे में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर बात की।

एक्‍टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जहां सोनू सूद ने अपने फैंस को अपने नए दोस्‍त ‘प्यारे मोहन’ से मिलवाया।

एक्‍टर ने कहा कि वह उन्हें ‘कड़ी मेहनत’ करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह आवारा कुत्तों को गोद लें।

अपने दोस्त को गोद में लिए एक्‍टर को एक्सरसाइज करते हुए देखा गया।

इस सप्ताह की शुरुआत में सूद को एक फैन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। वह एक्‍टर से मिलने के लिए झारखंड से मुंबई आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लोगों से खूब सराहना मिली।

इन दिनों सूद अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में हैं। सोनू सूद ने पहले कहा था कि दर्शकों को फिल्म में हॉलीवुड जैसा एक्शन देखने को मिलेगा, जिसे लिखने और तैयार करने में तीन साल लग गए।

साइबर क्राइम थ्रिलर का निर्माण सूद के शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा जी स्टूडियो के सहयोग से किया गया है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News