यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को बोर्ड की ओर से घोषित कर दिया गया। हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे अधिक छात्र गौतमबुद्ध नगर में पास हुए है। हाईस्कूल का जिले में परिणाम 95.22 प्रतिशत रहा है। पहले नंबर पर भदोही और दूसरे नंबर पर प्रयागराज के छात्रों ने जगह बनाई है।
