Bihar Politics: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी नई टेंशन में फंस गए हैं। चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। परिवाद भारतीय सार्थक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सदर थाना के लहलादपुर पताही गांव के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। इन सभी पर फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी कर भारतीय सार्थक पार्टी के नाव चुनाव चिह्न के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।
