Haridwar Lok Sabha Elections लोकतंत्र के महापर्व में मतदान ही प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का परम दायित्व है। इस दायित्व को समझते हुए ऋषिकेश निवासी हिमानी ने मतदान के बाद डोली में विदा होने का फैसला लिया। नव दंपति को मतदान केंद्र में सभी ने उनके फैसले की सराहना की। शादी के बाद सबसे पहले वोट डालकर दोनों ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा किया।
