Thursday, February 12, 2026

मुजफ्फरनगर में वोट देने पहुंची 91 साल की बुजुर्ग महिला


मुजफ्फरनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रदेश में सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फर नगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। इसी बीच मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के गांधी कॉलोनी बारात घर मतदान केंद्र से लोकतंत्र की एक शानदार तस्वीर सामने आई। एक 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज वाला शर्मा वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली के लिए मतदान जरूरी है।

कई इलाकों में आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, मुजफ्फरनगर के सुजड़ू गांव में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की कतार पुरुषों की कतार से ज्यादा लंबी है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News