Wednesday, February 11, 2026

तमिल सिनेमा स्‍टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने किया मतदान

तमिल सिनेमा स्‍टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने किया मतदान

चेन्नई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा के ‘मक्कल सेलवन’ विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

हाल ही में वेब सीरीज ‘फर्जी’ और एसआरके-स्टारर ‘जवान’ में नजर आने वाले एक्‍टर अपनी पत्‍नी के साथ वोट डालने आए।

लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते हुए सेतुपति गहरे नीले रंग की शर्ट में नजर आए। उन्‍हें वहां अन्य मतदाताओं के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया वहीं, मतदान केंद्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

मतदान करने के बाद सेतुपति ने बाहर आकर गर्व से अपनी स्याही लगी तर्जनी दिखाते हुए पोज दिया। उन्‍होंने यह संदेश दिया कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है।

दिन की शुरुआत में अजित कुमार से लेकर, रजनीकांत और धनुष सहित तमिल सिनेमा के सितारे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर नजर आए।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

Related Articles

Latest News