पुलिस ने श्रीलंकाई सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी को पूर्व सैनिकों को रूस भेजने के मामले में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में श्रीलंकाई सेना के पूर्व सैनिकों को रूसी सेना में सेवा देने के लिए भेजा गया है। भारत से भी ऐसे कई युवकों को धोखे से रूस की सेना में भर्ती किया गया है।
