नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को हर कोई पसंद करता है. एक्टर के फैंस दुनियाभर में हैं इसी वजह से उन्हें हर किसी से प्यार मिलता है. शाहरुख खान का जैसा ही कोई नया लुक सामने आता है लोग उसे कॉपी करने लगते हैं. कई लोग तो शाहरुख जैसे दिखने भी लगते हैं जिसकी वजह से कई बार फैंस का दिमाग चकरा जाता है कि असली शाहरुख हैं या नकली. हाल ही में एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की तरह दिखने वाला एक शख्स स्पॉट हुआ. जिसे देखकर फैंस को लगने लगा कि शाहरुख एयरपोर्ट पर आए हैं. लेकिन वो शाहरुख नहीं बल्कि उनका हमशक्ल था.
