Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के उत्तरी किनारे पर एक ज्वालामुखी फटा है। ज्वालामुखी फटने के बाद पिछले 24 घंटों में कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं। रुआंग पर्वत पर विस्फोट के बाद हजारों फीट ऊंची राख की गुबार देखी गई थी। जिसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बुधवार को सुनामी की चेतावनी जारी की।
