Saturday, February 14, 2026

पहली तिमाही में चीन का नागरिक उड्डयन यातायात रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा


बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन से मिली खबर के अनुसार 2024 की पहली तिमाही में चीन के नागरिक उड्डयन परिवहन उत्पादन की अच्छी शुरुआत हुई, यात्री परिवहन मात्रा और कार्गो और मेल परिवहन मात्रा दोनों इतिहास में इसी अवधि के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये।

पहली तिमाही में, नागरिक उड्डयन उद्योग ने 34 अरब 93 करोड़ टन का परिवहन कारोबार पूरा किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 45.6% की वृद्धि रही और 2019 की समान अवधि से 12.9% की वृद्धि रही।

यात्री परिवहन के संदर्भ में पहली तिमाही में पूरे उद्योग ने लगभग 18 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 37% से अधिक की वृद्धि रही और 2019 में इसी अवधि से 10% से अधिक की वृद्धि हुई।

माल ढुलाई के संदर्भ में पहली तिमाही में उद्योग ने कुल 20 लाख 7 हजार टन कार्गो और मेल परिवहन पूरा किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 34.4% की वृद्धि रही और 2019 की समान अवधि से 19.6% की वृद्धि है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News